शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (SEC) के अन्तर्गत 'SPSS' विषय चुनने वाले द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत सभी नियमित और स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं को एसपीएसएस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। Statistical Package for Social Science विषय से सम्बंधित एक-एक चीजों को बहुत ही बारीकी तरीके से बताया गया। यह भी बताया गया कि कैसे वेरिएबल एंट्री करना है और वेरिएबल एंट्री करने के बाद कैसे डेटा एंट्री करना है। बहुत ही विस्तृत रूप से और बहुत ही सरल भाषा में SPSS विषय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। क्लास रूम में ही एक-एक छात्र एवं छात्राओं से प्रश्नावली में भरे गए आंकड़ों को एसपीएसएस में एंट्री करवाया गया। और अंत में यह भी बताया गया कि आंकड़ों का विश्लेषण करना कैसे करना है।
धन्यवाद।।